अयोध्या: वेतन संकट को लेकर शिक्षक लामबंद, DIOS ने शुक्रवार तक का दिया आश्वासन
अयोध्या। दो महीने से वेतन न मिलने पर अब शिक्षक लामबंद हो गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीआईओएस से भेंट की। मई 2022 से अवरुद्ध वेतन को तत्काल देने की बात कही गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक सभी शिक्षक कर्मचारियों …
अयोध्या। दो महीने से वेतन न मिलने पर अब शिक्षक लामबंद हो गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीआईओएस से भेंट की। मई 2022 से अवरुद्ध वेतन को तत्काल देने की बात कही गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक सभी शिक्षक कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में पहुंच जाएगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि आश्वासन से काम नहीं चलेगा तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाए। जिलाअध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि 16 जुलाई को ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं का निस्तारण नहीं हो जाता तो संघ शिक्षा भवन पर धरना देगा। वार्ता में मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. मणिशंकर त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर राम सुरेश मिश्र, जिला मंत्री डॉ. राम प्रिया, संरक्षक डॉ. नीलकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने बताया की प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 16 जुलाई शनिवार को शिक्षा भवन पर धरना आयोजित किया गया है, जिसमें अन्य मांगों के साथ-साथ मई माह से अवरुद्ध वेतन को भी लेकर रणनीति बनाई गई है। यदि आगामी 16 जुलाई के पहले जिला विद्यालय निरीक्षक वेतन निर्गत नहीं कर देते हैं तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
