लखनऊ : मालकिन को काट कर मौत की नींद सुलाने वाले पिटबुल को नगरनिगम ने किया जब्त…जानें पूरा मामला
लखनऊ : राजधानी में अपनी मालकिन को नोंच कर मारने वाले पिटबुल कुत्ते को आखिरकार नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम बंगाली टोला मृतका के घर पर पहुंची और कुत्ते को पकड़ कर वैन में बंद कर दिया। बता दें कि नगर निगम इस खूंखार कुत्ते …
लखनऊ : राजधानी में अपनी मालकिन को नोंच कर मारने वाले पिटबुल कुत्ते को आखिरकार नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम बंगाली टोला मृतका के घर पर पहुंची और कुत्ते को पकड़ कर वैन में बंद कर दिया। बता दें कि नगर निगम इस खूंखार कुत्ते को नगर निगम के अस्पताल में रखेगी।

जहां इस पर निगरानी भी रखी जाएगी। इसके बाद कुत्ते की नसबंदी भी की जाएगे। इसके अलावा नगर निगम पिटबुल कुत्ता पालन वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई भी करेगी। बता दें कि अभी तक नगर निगम को पिटबुल का लाइसेंस नहीं मिल सका है। जिस वजह इस मालिकों को चिन्हित कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को कैसरबाग थानाक्षेत्र के बंगाली टोला निवासिनी सुशीला को उनके पालतू पिटबुल ने काट-काट कर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में दहशत मच गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सुशीला अपने कुत्ते से बेहद लगाव रखती थीं। छोटे बच्चों की तरह ख्याल रखती और रोजाना टहलाने जाती थी। उन्हें क्या पता था कि जिस कुत्ते को अपनी जान से ज्यादा पसंद करती थीं। वही कुत्ता उनकी जान ले लेगा।

नगर निगम बनाऐगा नयी नियमावली
आपको बतातें चलें कि इस घटना के बाद से नगर निगम एक रणनीति बना रहा है। जिसके तहत कुत्ता पालने वालों के लिए नयी नियमावली बनाई जाएगी। इसमें कोई भी शख्स दो से ज्यादा कुत्ते नहीं पाल सकेगा। हालांकि, राजधानी में कुत्ते पालने में कोई भी रोकटोक नहीं है, इस बात का फायदा ब्रीडिंग सेंटर संचालक उठा रहे हैं। नयी नियमावली में ब्रीडिंग सेंटर पर पाबंदी लगाई जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: पालतू Pitbull ने ली 80 साल की महिला की जान, छत पर टहलाते समय किया हमला
