मुरादाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र निवासी युवक बाइक पर सवार होकर निजी काम से मुरादाबाद आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र निवासी युवक बाइक पर सवार होकर निजी काम से मुरादाबाद आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में हसलेमपुर निवासी अमित अमित 22 पुत्र महेंद्र सिंह किसानी करता था। अमित के परिवार में पिता सहित पत्नी सीतल , माता जमुना देवी और तीन बहने हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार करीब 9 बजे वह बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद निजी काम से जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से अमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- इटावा : इंजीनियरिंग कॉलेज के लैब असिस्टेंट ने किया जान देने का प्रयास

संबंधित समाचार