बदायूं: विद्यालय में सोते मिले शिक्षक, बीएसए ने किया निलंबित
बदायूं, अमृत विचार। बहुत से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता नहीं सुधर पा रही है। जिसका कारण कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं की लापरवाही है। जो समय व्यतीत करने के लिए विद्यालय पहुंचते हैं और निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय से चले जाते हैं। लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को …
बदायूं, अमृत विचार। बहुत से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता नहीं सुधर पा रही है। जिसका कारण कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं की लापरवाही है। जो समय व्यतीत करने के लिए विद्यालय पहुंचते हैं और निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय से चले जाते हैं। लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षक के दौरान विकास क्षेत्र जगत के उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्लाहपुर के शिक्षक कुर्सी पर आराम से सोते मिले। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यापक का वेतन रोका है।
यहीं के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के बिना स्वीकृत के अवकाश पर रहने पर उन्हें भी निलंबित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने गुरुवार को सुबह 11 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात शिक्षक परितोष शर्मा एक पेड़ के नीचे कुर्सी डालकर आराम से सो रहे थे। बीएसए के पहुंचने के 10 मिनट बाद तक परितोष शर्मा नहीं जागे। कई बार जगाने के बाद वह जागे और हड़बड़ाकर उठे।
बीएसए ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत और शिक्षक के पद के दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए परितोष शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विद्यालय परिवेश को देखकर ऐसा लग रहा था कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीतू शर्मा का विद्यालय पर कोई नियंत्रण नहीं है। जिसके चलते इंचार्ज प्रधानाध्यापक के वेतन पर रोक लगाई गई है।
प्राथमिक विद्यालय मल्लाहपुर का 11 बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण हुआ। शिक्षिका पूजा रानी 12 जुलाई से बिना अवकाश स्वीकृत कराए अवकाश पर मिलीं। पता चला कि वह अक्सर ही अनुपस्थित रहती हैं। घोर लापरवाही मानते हुए बीएसए ने शिक्षिका पूजा रानी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके अलावा शिक्षिका छवि शर्मा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद अनुपस्थित मिलीं। शिक्षिका से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य और योजनाओं के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। गुरुवार को शिक्षक कुर्सी पर सोते मिले थे। उन्हें निलंबित किया गया है। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक का भी बिल्कुल नियंत्रण नहीं है। उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए।
ये भी पढ़ें- बदायूं: कैंटर को लखनऊ लोड करने जा रहे हैं ड्राइवर की मौत, कल देर रात तोड़ा दम, 7 जुलाई को हुआ था हादसा
