श्रीलंकाई सेना ने जारी की चेतावनी, कहा- परिणाम भुगतने के लिए रहें तैयार
कोलंबो। श्रीलंका सेना ने कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को गुरुवार को पहली चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह सभी तरीके की हिंसा से तत्काल दूर रहें या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। सशस्त्र बलों ने अपने बयान में कहा, “सार्वजनिक संपत्ति, प्रमुख प्रतिष्ठानों, संवेदनशील बिंदुओं और मानव जीवन की सुरक्षा …
कोलंबो। श्रीलंका सेना ने कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को गुरुवार को पहली चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह सभी तरीके की हिंसा से तत्काल दूर रहें या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। सशस्त्र बलों ने अपने बयान में कहा, “सार्वजनिक संपत्ति, प्रमुख प्रतिष्ठानों, संवेदनशील बिंदुओं और मानव जीवन की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है, यदि स्थिति हाथ से निकलते हुए दिखेगी तो बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे। ”
हिंसक प्रदर्शनकारियों के कोलंबो में प्रधानमंत्री कार्यालय पर कब्जा करने तथा संसद भवन पर इसी तरह के प्रयास के बाद सेना का यह बयान सामने आया है। ऐसी भी खबरें सामने आयी है कि अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने दो जवानों पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया और उनकी टी-56 असाल्ट राइफल लूट ली। बयान में कहा गया है कि सशस्त्र बलों ने उस हफ्ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हस्तक्षेप नहीं किया था जिसमें 9 जुलाई को जब भीड़ ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को भागने के लिए मजबूर कर दिया।
राजपक्षे ने आज पत्नी के साथ मालदीव से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी। बयान के अनुसार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना के तीनों कमांडरों और पुलिस महानिरीक्षक ने तीन से अधिक मौकों पर विरोध करने वाले समूहों से सार्वजनिक रूप से मुद्दों का संवैधानिक हल निकालने की अपील की थी।
श्रीलंका के अगले प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा शुक्रवार को
कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा शुक्रवार को की जायेगी। सांसद हर्षा डी सिल्वा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोलंबो के सांसद ने ट्वीट किया कि विक्रमसिंघे द्वारा संसद अध्यक्ष से प्रधानमंत्री के लिए सर्वसम्मति से एक नाम प्रस्तावित करने के अनुरोध के जवाब में विपक्षी दल आज विभिन्न दलों और समूहों के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम कल सुबह 10 बजे तक अध्यक्ष को नाम बतायेंगे।
ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: रूस से आयात तेल की मूल्य सीमा पर अमेरिका-यूक्रेन ने की चर्चा
