लखीमपुर-खीरी: कब्र खोदकर निकाला गया शव, होगा पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद में कब्रिस्तान से करीब 35 वर्षीय विवाहित महिला का शव कब्र खोद कर निकाला गया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नौरंगाबाद कब्रिस्तान में मौजूद मृतका के भाई रिजवान ने बताया कि उनकी बहन सालिया खातून की शादी शहर के हिदायत नगर …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद में कब्रिस्तान से करीब 35 वर्षीय विवाहित महिला का शव कब्र खोद कर निकाला गया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नौरंगाबाद कब्रिस्तान में मौजूद मृतका के भाई रिजवान ने बताया कि उनकी बहन सालिया खातून की शादी शहर के हिदायत नगर निवासी रफीउद्दीन से 2007 में हुई थी। शादी के बाद से ही सादिया खातून को उसका पति रफीउद्दीन और ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। यही नहीं उसके साथ मारपीट भी करते थे।

9 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में सालिया खातून की मौत हो गई और ससुराल वालों ने आनन-फानन में पुलिस को बिना सूचित किए उसको नौरंगाबाद कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके बाद मृतक महिला के भाई ने डीएम कार्यालय में पोस्टमार्टम के लिए अर्जी डाली और 14 जुलाई को सालिया खातून की कब्र को खोदा गया और उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दुधवा घूमने आए व्यक्ति की दुर्घटना में मौत ,बच्चे घायल

 

संबंधित समाचार