बिजनौर: एंबुलेंस में जाते समय महिला ने बच्चे को दिया जन्म, स्वास्थ्य परीक्षण में दोनों स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर,अमृत विचार। प्रसव के लिए अस्पताल जा रही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। पायलट और ईएमटी ने जच्चा व बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। गांव सादिकाबाद निवासी देवचंद की पत्नी रीता को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो उसके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया। एंबुलेंस का पायलट हरवेंद्र …

बिजनौर/नहटौर,अमृत विचार। प्रसव के लिए अस्पताल जा रही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। पायलट और ईएमटी ने जच्चा व बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

गांव सादिकाबाद निवासी देवचंद की पत्नी रीता को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो उसके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया। एंबुलेंस का पायलट हरवेंद्र सिंह व ईएमटी जितेंद्र सिंह एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और महिला को गाड़ी में बैठाकर नहटौर सीएचसी लाने लगे।

तभी रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। एम्बुलेंस कर्मचारियों एवं महिला के परिजनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सको ने दोनो का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दोनों को स्वस्थ बताया।

ये भी पढ़ें:- बहराइच : पौधरोपण कर मनाया दिव्यांग का जन्मदिन, कई राज्यस्तरीय पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म