मुरादाबाद : बैंक मैनेजर पर सेटलमेंट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। सुरजननगर स्थित एक बैंक के शाखा प्रबंधक पर ग्रामीण ने सेटलमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। गांव मीरपुर मोहन चक निवासी रामपाल सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने वर्ष 2018 में बैंक की सुरजननगर शाखा से लोन लिया था। धोखाधड़ी कर 2 लाख 25 …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। सुरजननगर स्थित एक बैंक के शाखा प्रबंधक पर ग्रामीण ने सेटलमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। गांव मीरपुर मोहन चक निवासी रामपाल सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने वर्ष 2018 में बैंक की सुरजननगर शाखा से लोन लिया था।

  • धोखाधड़ी कर 2 लाख 25 हजार रुपये ज्यादा जमा करा लिए
  • शिकायत करने पर मैनेजर ने कुछ ही पैसे वापस लौटाये

जिसकी किस्त समय पर जमा न होने के कारण लोन की धनराशि बढ़ती गई। बाद में हुए सेटलमेंट में हर माह 50 हजार रुपये जमा करना तय हुआ। रामपाल सिंह का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने उसके धोखाधड़ी कर 2 लाख 25 हजार रुपये ज्यादा जमा करा लिए। खाते के बैंक से स्टेटमेंट मांगने पर धोखाधड़ी की जानकारी मिली।

आरोप है कि शिकायत करने पर मैनेजर ने कुछ पैसे वापस दे दिये। लेकिन पूरे पैसे वापस नहीं लौटाए हैं। रामपाल ने शिकायत में मैनेजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपने बकाया पैसे वापस दिलाने की मांग की है । एसएसपी के आदेश पर कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि रामपाल सिंह का बैंक से सेटलमेंट हुआ था। जिसके सही तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

सास बहु को झांसा देकर हज़ारों ठगे

ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में ई श्रम कार्ड धारकों को सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में सास बहु को झांसा देकर करीब 14 हजार की ठगी उनके खातों से निकालकर कर ली गई। नगर के मोहल्ला वार्ड 15 निवासी पंकज कुमार पुत्र रामभरोसे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि नगर के मोहल्ला धोबियान कैलेंडर वाली मस्जिद के निकट निवासी एक युवक उसके घर पर आया। उसने कहा कि सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड धारकों को ऑनलाइन आवेदन करने पर 3- 3 हजार रुपये का अनुदान खातों में दिया जा रहा है । उसके झांसे में उसकी माँ और पत्नी आ गये। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी और माँ का श्रम कार्ड और आधार की फोटो प्रीति ली।

फिर उनके पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाया। इसके 2 दिन बाद जब दोनों बैंक खाते में जमा धनराशि की जानकारी लेने पहुचे तो पता चला कि पंकज की पत्नी के खाते से 4 हजार और माँ के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं । युवक द्वारा बताया गया कोई भी पैसा उसके खाते में नहीं आया है । जिस पर उन्हें अपने साथ ठगी होने का पता चला । पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इसी आरोपी ने गांव फौलादपुर के करीब एक दर्जन ई श्रम कार्ड धारकों से भी इसी तरह हज़ारों की ठगी की थी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौपा था। लेकिन पुलिस ने आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था । पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इस कार्यप्रणाली के चलते ठगो के हौसले बुलंद हैं।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या : दुकानदारों पर प्रवर्तन दल ने 30 हजार का लगाया जुर्माना…क्या थी वजह

संबंधित समाचार