लखनऊ : सपा ने साधा बीजेपी पर निशाना, मंत्री संजय निषाद के वीडियो पर भाजपा को घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सपा ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये बीजेपी पर वार किया है। पार्टी की तरफ से एमएलसी और मंत्री संजय निषाद का एक वीडियो टैग करते हुए भाजपा की सरकार में उनके …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सपा ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये बीजेपी पर वार किया है। पार्टी की तरफ से एमएलसी और मंत्री संजय निषाद का एक वीडियो टैग करते हुए भाजपा की सरकार में उनके मंत्री होने को शर्मनाक कहा गया है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख संजय निषाद की आरती कर उतार रहे हैं। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

सपा ने अपने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर कर लिखा, “स्वयं की आरती उतरवाते स्वयंभू स्वघोषित भगवान बीजेपी सरकार में मंत्री संजय निषाद को देख लीजिए. ये योगी सरकार के मंत्रियों का चाल चरित्र चेहरा है, भगवान में आस्था रखने के बजाय बीजेपी सरकार के मंत्रीगण अब खुद भगवान बन जाने पर उतारू हैं। शर्म आती है कि ऐसे नेता बीजेपी के मंत्री हैं ”

यह भी पढ़ें –अयोध्या : दुकानदारों पर प्रवर्तन दल ने 30 हजार का लगाया जुर्माना…क्या थी वजह

संबंधित समाचार