लखनऊ : कार के दरवाजे से टकराया स्कूटी सवार, मुंह के बल गिराकर मौत, वीडियो वायरल
लखनऊ : राजधानी में एक जरा सी चूक में स्कूटी सवार की जान चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। जिसमें एक स्कूटी सवार कार के दरवाजे से टकराया गया और वह मुंह के बल सड़क पर जा गिरा। आनन-फानन लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके …
लखनऊ : राजधानी में एक जरा सी चूक में स्कूटी सवार की जान चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। जिसमें एक स्कूटी सवार कार के दरवाजे से टकराया गया और वह मुंह के बल सड़क पर जा गिरा। आनन-फानन लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद युवक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। बता दें कि यह घटना गुरुवार अलामबाग थानाक्षेत्र की है।
बता दें कि आलमबाग थाना प्रभारी के मुताबिक, छोटा बरहा निवासी अनिल गौतम (45) ऑटो ड्राइवर था। गुरुवार को वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की कार का एक शख्स ने बिना देखे गेट खोल दिया। जिसमें स्कूटी जा भिड़ा और वह कुछ दूरी पर घसीटते हुए जा गिरा। यह देख फौरन लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन अनिल को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद लोग उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस सम्बन्ध में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। मृतक के भांजे अंकुर ने बताया कि अनिल की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी रतना के कांधों पर आ गई है। अनिल की मौत से घर में कोहराम मच गया है। हालांकि देर शाम इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तुल पकड़ने लगा है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- बता दें कि गलियों में गाड़ी चलते वक्त स्पीड़ कम रखें।
- कार का दरवाजा खोलते वक्त विशेष ध्यान रखें।
- गाड़ी मोड़ते वक्त इंडीगेटर का इस्तेमाल करे।
- बाइक या स्कूटी चलते वक्त हेलमेट जरूर पहनें।
यह भी पढ़ें- कहीं ट्रेन तो कहीं सड़क दुर्घटना में दो ने गवांई जान….जानें क्या है मामला
