आज का राशिफल। 15 जुलाई, 2022
मेष आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। खोई हुई वस्तु आपको आज वापस मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। वृष आज उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ …
मेष
आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। खोई हुई वस्तु आपको आज वापस मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
वृष
आज उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे।
मिथुन
आज महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्य करने से बचें। प्रियजनों की सलाह पर गम्भीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आयेगी। कुल मिलाकर आज का दिन संघर्ष से युक्त हो सकता है।
कर्क
आज व्यवसाय में दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। मेहनत के बलबूते कई सारे कार्य एक साथ कर लेंगे। आपके मन में काफी सवाल एकसाथ चलते रहेंगे।
सिंह
आज सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग और डेवलपमेंट से जुड़े करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कन्या
आज परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस का काम समय पर पूर्ण हो जायेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं।
तुला
आज पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। आपकी छवि में निखार आ सकता है। आज आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जा रहे हैं तो सावधानी अवश्य रखें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग अवश्य करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा।
धनु
आज विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। जॉब में तनाव बढ़ने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी नकारात्मक आदतों पर नियत्रंण रखें। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कब्ज और माइग्रेन का कारण बन सकता है।
मकर
आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। जीवनसाथी का सहयोग आपके कार्य को लेकर एनर्जी प्रदान करेगा।
कुंभ
आज आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है।
मीन
आज अपनी कल्पनाओं को साकार करने का मौका मिलेगा। दांपत्य संबंधों में ताजगी रहेगी। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। लेकिन एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा।
