Earthquake in Afghanistan : अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता
काबुल। अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 10.24 मिनट पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले अफगानिस्तान में जून में 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। …
काबुल। अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 10.24 मिनट पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले अफगानिस्तान में जून में 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। इस आपदा में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 1500 लोग जख्मी हुए थे।
इधर, इक्वाडोर के तट पर गुरुवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान एक किशोर पर बिजली की तार गिरने से उसकी मौत हो गई। ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, भूकंप का केंद्र ग्वायाकिल बंदरगाह से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में करीब 80 किलोमीटर की गहराई पर था।
इक्वाडोर के भूभौतिकीय संस्थान के अनुसार, देश के अधिकतर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में इसका बेहद मामूली असर दिखा। तटीय ग्वायस प्रांत में सिमोन बोलिवर कैंटन के मेयर जॉर्ज वेरा ने बताया कि 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। बिजली की एक तार उस पर गिर गई थी। इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर, जानें कब तक मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति
