रायबरेली: मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल दो बदमाश, फर्रुखाबाद में दबोचे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बुधवार की सुबह लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए इरानी गैंग के दोनो बदमाशों को दो दिन बाद फर्रुखाबाद में पुलिस ने दबोच लिया है । बीती नौ जुलाई को इन्हे रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था । दोनो बदमाशों के पैर …

रायबरेली। बुधवार की सुबह लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए इरानी गैंग के दोनो बदमाशों को दो दिन बाद फर्रुखाबाद में पुलिस ने दबोच लिया है । बीती नौ जुलाई को इन्हे रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था । दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी थी ।

बुधवार की सुबह लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर से एक दरोगा और आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हुए इरानी गैंग के दो बदमाशों इरफान अली और इंजमाम अली को फर्रुखाबाद पुलिस ने पकड़ लिया है । दोनो बदमाशों की गिरफ्तारी के किए लखनऊ और रायबरेली पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी । दोनो जनपदों की पुलिस आसपास के जिलों में भागे हुए बदमाशों की तलाश में खाक छान रही थी । किंतु सफलता फर्रुखाबाद पुलिस को मिली है । दोनो बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है । रायबरेली से पुलिस अधिकारियों का एक दल फर्रुखाबाद रवाना हुआ है । जिसमें एसओजी की टीम भी शामिल है।

फर्रुखाबाद का बदमाश भी है गैंग का अहम हिस्सा

लखनऊ से भागे बदमाशों की फर्रुखाबाद में गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि इस गैंग का नेटवर्क पूरे प्रदेश में है । पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दोनों बदमाश जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले हैं । रायबरेली पुलिस द्वारा इरानी गैंग के पकड़े गए आधा दर्जन बदमाशों में एक फर्रुखाबाद का नासिर हुसैन भी शामिल था । दोनो बदमाशों की फर्रुखाबाद से गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि इनके साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है , सम्भवतः उन्ही की शरण में दोनो फर्रुखाबाद पहुंचे थे ।

पैर में लगी थी गोली ,टूटी हुई थी हड्डी

पुलिस को चकमा देकर ट्रामा सेंटर से फरार हुए दोनो बदमाशों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी । जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई थी । बीते मंगलवार को उन्हे रायबरेली के जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया था । जहां पर ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है ।

पढ़ें-सीएम योगी की मौजूदगी में आज से शुरू हुआ निःशुल्क बूस्टर डोज अभियान का शुभारंभ

संबंधित समाचार