अयोध्या: दो महीने पहले चोरी हुई थी बोलेरो, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की फरियाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली से मात्र दो किलोमीटर दूर पिपरी चौराहे के कपड़ा व्यवसाई की दुकान के सामने से बोलेरो चोरी होने के लगभग दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। उधर, पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक लखनऊ, डीआईजी व एसपी अयोध्या से …

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली से मात्र दो किलोमीटर दूर पिपरी चौराहे के कपड़ा व्यवसाई की दुकान के सामने से बोलेरो चोरी होने के लगभग दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। उधर, पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक लखनऊ, डीआईजी व एसपी अयोध्या से की है।

पीड़ित संजय वर्मा ने बताया कि बीते 17-18 मई की रात में रेडीमेड कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी उसकी बोलेरो अज्ञात चोरों ने पार कर दी। रिपोर्ट बीकापुर कोतवाली में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की, लेकिन कार को चोरी हुए लगभग 58 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को चोरी के संबंध में कुछ सुराग भी बताए, लेकिन उस दिशा में पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। जिससे स्थानीय पुलिस की उदासीनता परिलक्षित होती है। क्षेत्रवासी भी इसे पुलिस की असफलता बता रहे हैं।

पढ़ें-रायबरेली: मुठभेड़ में दौरान गोली लगने से घायल दो बदमाश, फर्रुखाबाद में दबोचे गए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका