कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह की गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम धमाके में आया था नाम
सर्रे (कनाडा)। 1985 एयर इंडिया धमाके के आरोप से बरी हुए सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्या कर दी। कनाडा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘एयर इंडिया’ के एक विमान में 23 जून, 1985 को हुए बम विस्फोट में 329 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि …
सर्रे (कनाडा)। 1985 एयर इंडिया धमाके के आरोप से बरी हुए सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्या कर दी। कनाडा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘एयर इंडिया’ के एक विमान में 23 जून, 1985 को हुए बम विस्फोट में 329 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए रिपुदमन सिंह मलिक और अजैब सिंह बागरी को एयर इंडिया बम विस्फोट मामले में मार्च 2005 में अदालत ने बरी कर दिया था।

रिपुदमन सिंह मलिक के बेटे ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ मीडिया उन्हें हमेशा एयर इंडिया बम विस्फोट का एक आरोपी मानेगी। मीडिया और आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) कभी अदालत का फैसला स्वीकार नहीं करेगी। मैं दुआ करता हूं कि आज की इस वारदात का उससे कोई लेना-देना ना हो।’’ सर्रे में गोलीबारी के एक चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने गुरुवार सुबह गोलियों की आवाज सुनी और जब वह बाहर पहुंचे, तो उन्होंने मलिक को उनकी कार में बेसुध पाया। ‘इंटिग्रेटिड होमीसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम’ ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम मलिक के इतिहास से वाकिफ हैं, हालांकि हम अब भी हमले का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि गोलीबारी लक्षित प्रतीत होती है और आमजन को कोई खतरा नहीं है।’’
सार्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने बताया कि गोलीबारी आवासीय इलाके में होने के कारण चश्मदीद मामले की जांच में मदद कर सकते हैं। पुलिस ने बताया कि हमले के थोड़ी देर बाद ही कुछ ब्लॉक दूर ही एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली। ऐसा माना जा रहा है कि हमले में इसी वाहन का इस्तेमाल किया गया था। गौरतलब है कि वैंकूवर के हवाई अड्डे पर एक विमान में सूटकेस में बम ले जाया गया था, जिसे फिर टोरंटो में एअर इंडिया फ्लाइट 182 में पहुंचाया गया। विमान आयरलैंड के तट पर अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 329 लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें : Earthquake in Afghanistan : अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता
