IND vs ENG : बुरे दौर से गुजर रहे विराट कोहली को मिला बाबर आजम का साथ, ट्वीट कर लिखा- Stay Strong

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। करीब ढाई साल से वह शतक नहीं लगा पाए हैं। वहीं कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में उन्हें मौका मिला तो वह एक बार …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। करीब ढाई साल से वह शतक नहीं लगा पाए हैं। वहीं कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में उन्हें मौका मिला तो वह एक बार फिर फ्लॉप रहे और सस्ते में पवेलियन लौट गए। कोहली के इस बुरे दौर में कई दिग्गजों ने उनका सपोर्ट किया, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए सलाह भी दी हैं।

इसी बीच लॉर्ड्स में हुए वनडे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कोहली के साथ अपना मजबूत रिश्ता जाहिर करते हुए ट्वीट किया। इस पोस्ट के साथ बाबर आजम ने कैप्शन में लिखा- यह (बुरा दौर) भी गुजर जाएगा। मजबूत बने रहें (Stay strong). इस फोटो में बाबर आजम कोहली उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे।

 

विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने साल 2020 से लेकर अब तक 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें वह महज 27.25 की औसत से 872 रन बना पाए हैं। इस दौरान वह केवल छह अर्धशतक जड़ सके हैं। वनडे में भी विराट का यही हाल है। साल 2020 से लेकर अब तक विराट ने 18 वनडे मैचों में 39 की औसत से 702 रन बनाए हैं। यहां भी वह कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। टी20 इंटरनेशन में विराट थोड़े बेहतर हैं। 2020 से अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल में वह 42.18 की औसत से 675 रन बना चुके हैं। हालांकि यहां भी वह कोई शतक नहीं जड़ सके हैं।

ये भी पढ़ें: ISSF World Cup : निशानेबाजी विश्व कप में भारत का कमाल, आठ मेडल जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर

संबंधित समाचार