बाराबंकी: कार सवार युवकों ने पीछे से युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत एक 27 साल युवक को वैगनआर कार सवार युवकों ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिस में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक …

बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत एक 27 साल युवक को वैगनआर कार सवार युवकों ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिस में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।

परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा-पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सफदरगंज के जलालपुर गांव निवासी अंकुल कुमार यादव बेटा रामनाथ यादव 27 साल सुबह तकरीबन 5:30 बजे नित्य क्रिया को खेत जा रहे थे।

रास्ते में गांव के पास दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वैगनआर कार सवार युवकों ने अंकुल को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें मुकुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जिसका पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में हो रहा है। इस संबंध में हल्का निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि सुबह 5:30 बजे के तकरीबन घटना हुई थी। वैगन आर कार सवार युवकों को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

पढ़ें-बाराबंकी: नहर में डूबकर मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव