बरेली: मंदबुद्धि बहन से छेड़छाड़ करने पर दोस्त ने की थी हत्या, पहले पी थी दोनों ने जमकर शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसकी मंद बुद्धि बहन से अश्लील हरकत कर रहा था। जिसका विरोध करने पर …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसकी मंद बुद्धि बहन से अश्लील हरकत कर रहा था। जिसका विरोध करने पर गोली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर उसने ईंट से सिर कुचलकर हत्या की थी।

बता दें कि 12 जुलाई को संजयनगर में होली चौराहे के पास एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त इज्जतनगर के कुमरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ हनी सिंह के रूप में की थी। इस दौरान पुलिस को पता चला था कि दीपक कुछ समय संजय नगर में किराए के मकान पर रहा था। इसी बीच उसकी यहां के दुर्वेश उर्फ भूरा पुत्र मदनलाल से दोस्ती हो गई थी। किराए का मकान खाली करने के बाद भी वह संजयनगर आता जाता रहा।

बीते सोमवार की रात वह अपने दोस्त दुर्वेश के साथ शराब पी रहा था। दोनों शराब के नशे में थे। इस बीच दीपक ने अपने दोस्त दुर्वेश की मंदबुद्घि बहन के साथ अश्लील हरकतें की। जिसका विरोध करने पर दीपक ने उल्टा उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे दी। कुछ देर बाद दीपक उसके घर के बाहर जाकर फर्श पर सो गया। इसी बीच आरोपी ने ईंट से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

 

ये भी पढ़ें : बरेली: साइबर ठग युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा और कारतूस बरामद

संबंधित समाचार