बहराइच: बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गोंडा निवासी युवक अपनी बहन और भांजी को बाइक से छोड़ने घर आ रहा था। तभी रानीपुर में बाइकों की भिडंत हो गई। मेडिकल कॉलेज में महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोंडा जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायणपुर गांव निवासी …

बहराइच। गोंडा निवासी युवक अपनी बहन और भांजी को बाइक से छोड़ने घर आ रहा था। तभी रानीपुर में बाइकों की भिडंत हो गई। मेडिकल कॉलेज में महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोंडा जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायणपुर गांव निवासी लखन पुत्र शिवनाथ के बहन की ससुराल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गांव में है। गुरुवार रात को लखन बाइक से बहन और भांजी को छोड़ने आ रहा था। बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर बाइक सवार पहुंचा। तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। सभी को आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान देर रात खन्नन उर्फ लखन और रिम्पी पुत्री रामू की मौत हो गई। जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो मौत से दो परिवार में कोहराम मच गया है।

पढ़ें-अयोध्या: मारपीट और छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामद किया गया यह समान

संबंधित समाचार