बाराबंकी: अवैध संबंध को लेकर परिवार में हुआ विवाद, युवक ने खेला मौत का तांडव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सुबेहा थाना के शुक्लनपुरवा गांव में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में एक सिरफिरे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसे बांके से काट कर मार डाला। बचाने दौड़े पिता को भी गोली मार दी। और बाद में खुद को …

बाराबंकी। सुबेहा थाना के शुक्लनपुरवा गांव में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में एक सिरफिरे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसे बांके से काट कर मार डाला। बचाने दौड़े पिता को भी गोली मार दी। और बाद में खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। 2 दिन पहले ही इसी युवक ने अपनी पत्नी को मार कर शव को घर में ही दफना दिया था।

शुक्रवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे अवैध संबंधों को लेकर चंचल दास पुखराज नारायण के परिवार में विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान विजय शुक्ला ने सगे बड़े भाई अजय शुक्ला (40) को गोली मार दी। उसके बाद बांके से गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी। बेटा को बचाने दौड़े पिता चंचल दास उर्फ राज नारायण (75) को भी गोली मार दी। गोली पिता के सिर में लगी और ऊपर से निकल गई। इसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मारकर घायल कर लिया। विजय शुक्ला ने अपनी भाभी मृतक की पत्नी आरती शुक्ला और उसकी बेटी शगुन शुक्ला को भी मां के से मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने आरोपित और उसके पिता राज नारायण शुक्ला के साथ-साथ आरती शुक्ला और शगुन शुक्ला को भी घायल अवस्था में सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हत्या के पीछे जमीन के बंटवारे के विवाद के साथ-साथ अवैध संबंधों की कहानी भी सामने आ रही है।

2 दिन पहले पत्नी की भी की थी हत्या

आरोपित विजय शुक्ला ने 2 दिन पहले अपनी पत्नी की भी हत्या करके उसे जमीन में दफना दिया था। सुबेहा पुलिस ने आरोपित की पत्नी का शव शुक्रवार को जमीन से खोदवाया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध संबंधों के शक पर की हत्या

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि विजय शुक्ला को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका उसके भाई से अवैध संबंध है। इसी को लेकर उसने 2 दिन पहले ही अपनी पत्नी को मार डाला था तथा डेड बॉडी घर में ही छुपा कर रखी थी। जिसे बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को सूचना मिली थी कि भाई की हत्या करने के बाद विजय शुक्ला अपने छत पर खड़ा होकर असलहा लहरा रहा है इसके बाद मौके पर पहुंचकर जब तक इस स्थिति को नियंत्रित किया जाता उसने खुद को गोली मार ली।

पढ़ें-बाराबंकी: ईंट से कूंच-कूंचकर महिला की नृशंस हत्या, अवैध संबंध बना कारण

संबंधित समाचार