पीलीभीत: राज्यमंत्री के दफ्तर के पास संदिग्ध हालात में पकड़ा गया आजमगढ़ का युवक, पूछताछ में जुटी पुलिस टीम, जानें क्या था इरादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जन सहयोग कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को सिक्योरिटी ने पकड़ लिया। वह मूल रुप से आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की टीमें युवक से पूछताछ करने में जुटी है। मामला शुक्रवार का है। राज्यमंत्री संजय …

पीलीभीत,अमृत विचार। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जन सहयोग कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को सिक्योरिटी ने पकड़ लिया। वह मूल रुप से आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की टीमें युवक से पूछताछ करने में जुटी है।

मामला शुक्रवार का है। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का टनकपुर हाईवे पर एसपी आवास के नजदीक जनसहयोग कार्यालय है।यहीं पर वह फरियादियों की सुनवाई करते हैं। यहां पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहते हैं। एक युवक काफी देर तक संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय के आसपास घूम रहा था। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर सिक्योरिटी में लगी टीम ने युवक को पकड़ लिया। पूछने पर उसने खुद को आजमगढ़ का रहने वाला बताया। संतोषजनक जवाब न मिल पाने पर संदिग्ध को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी बताया कि युवक कई दिनों से इसी तरह से कार्यालय के पास घूम रहा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई और पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में युवक ने यह बताया है कि वह बीटेक किया है। इसके बाद नौकरी की तलाश कर रहा है। शहर के एक युवक के पास टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए आने की बात भी कही। हालांकि पुलिस की टीमें अभी उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: छुट्टा पशु की टक्कर से डनलप पलटा, चालक की मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार