महाराष्ट्र के नावा शेवा बंदरगाह से 73 किलोग्राम हेरोइन जब्त : पंजाब पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में राज्य के नावा शेवा बंदरगाह से 73 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह में उसने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान के दौरान 148 किलोग्राम हेरोइन जब्त …

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में राज्य के नावा शेवा बंदरगाह से 73 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह में उसने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान के दौरान 148 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मादक पदार्थों के खिलाफ जारी हमारी लड़ाई में पंजाब पुलिस ने आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। महाराष्ट्र पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में न्हावा-शेवा बंदरगाह से 73 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।’’ उन्होंने कहा कि अभियान जारी है और इस मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-नहीं थम रहा नशे का कारोबार, असम में 80 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक महिला सहित दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार