पीड़ित व्यापारियों से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल, कहा- चौड़ीकरण के नाम पर छले जा रहे अयोध्या के व्यापारी
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरिद्वारी बाजार में पीड़ित व्यापारियों से मिला। इस मौके पर व्यापारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने तय हुआ था कि दुकानदारों को बिना स्थापित किए विस्थापित नहीं किया जाएगा लेकिन अब सरकार व प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है। …
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरिद्वारी बाजार में पीड़ित व्यापारियों से मिला। इस मौके पर व्यापारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने तय हुआ था कि दुकानदारों को बिना स्थापित किए विस्थापित नहीं किया जाएगा लेकिन अब सरकार व प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी समाज को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा दुकान बनवाने के लिए जो नक्शा दिया जा रहा है वह मुआवजे से कहीं अधिक लागत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा प्रशासन की मंशा साफ नहीं है और व्यापारियों को छला जा रहा है।
महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अगर व्यापारियों की सहमति नही ली गई तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर व्यापारी नेता शक्ति जायसवाल, नंदू गुप्ता, ध्रुव गुप्ता और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार, सपा प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
