अयोध्या: दारोगा ने दी धमकी- पांच हजार दो नहीं तो फर्जी रिपोर्ट लगा दूंगा, कुछ नहीं कर पाओगे!
अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि में तैनात एक दारोगा पर दो अलग-अलग मामलों में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने डीआईजी व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा एक ही थाने में तीन वर्ष से अधिक जमे होने के कारण आरोपी …
अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि में तैनात एक दारोगा पर दो अलग-अलग मामलों में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने डीआईजी व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा एक ही थाने में तीन वर्ष से अधिक जमे होने के कारण आरोपी दारोगा के तबादले के लिए भी अधिकारियों से कहा है। दोनों ही अधिकारियों ने पीड़ित को आश्वासन दिया है।
टेढ़ी बाजार निवासी एडवोकेट रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके यहां परिवार के लोग बिल्डिंग मैटेरियल का व्यापार करते हैं। 8 जून को लखनऊ की फर्म मधु इंटीरियर के मालिक ने दोपहर को फोन किया और 17,900 का सामान भेजने व भुगतान राशि 3 दिन बाद देने की बात कही गई। समय बीतने पर फोन किया गया तो खरीदार ने फोन नहीं उठाया, जिसकी शिकायत उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसकी जांच दारोगा कपिल देव यादव कर रहे थे।
उन्होंने रवि के भाई से दुकान पर आकर कहा कि पांच हजार रुपये दोगे तभी मामले में कुछ करूंगा। नहीं तो फर्जी रिपोर्ट लगाकर भेज दूंगा, कुछ नहीं कर पाओगे। पीड़ित पक्ष ने पैसे देने से मना कर दिया तो कपिल देव ने बिना जांच किये विपक्षियों के पक्ष में रिपोर्ट लगाकर मेरी प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया। रवि कुमार गुप्ता ने डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद को पत्र देकर केस रिओपेन करने व आरोपी कपिल देव यादव के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वशिष्ठ कुंड रामकोट स्कूल के निकट के निवासी दीप चन्द यादव ने बताया कि 11 जुलाई को वह विकास प्राधिकरण कॉलोनी, राम कीट पर प्लंबरिंग के काम के सिलसिले में गया था। उस कॉलोनी में 3-4 लोग बैठे थे। इतने पर दारोगा कपिल देव यादव के पहुंचने पर सभी लोग भाग गये। इसके बाद कपिल देव मुझे पीटने लगे। साथ ही मेरा नया मोबाइल भी छीन लिया।
उन्होंने थाने पर बुलाकर मोबाइल वापस करने के बदले में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। कहा अगर पैसे नहीं दोगे तो मोबाइल नाली में फेक दूंगा और फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज दूंगा। दीप चंद ने एसएसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: RSS कार्यकर्ता से मारपीट पड़ी भारी, दो दारोगा और छह सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज
