बहराइच: विकास मद में हुए अनियमितता की जांच करने पहुंचे लोकपाल, दर्ज किया बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रेवढ़ा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच करने शुक्रवार को मनरेगा लोकपाल पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इसके बाद निरीक्षण में मिली खामियों के अभिलेख बीडीओ से तलब किया है। जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रेवढा निवासी श्याम विहारी पुत्र रामफेर ने विकास कार्यो …

बहराइच। रेवढ़ा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच करने शुक्रवार को मनरेगा लोकपाल पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इसके बाद निरीक्षण में मिली खामियों के अभिलेख बीडीओ से तलब किया है।

जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रेवढा निवासी श्याम विहारी पुत्र रामफेर ने विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत मनरेगा लोकपाल उमेश तिवारी से की थी। शिकायती पत्र मिलने के बाद मनरेगा लोकपाल ने विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण शुक्रवार को किया।निरीक्षण के दौरान तिवारी ने गांव मे चल रही विकास परियोजनाओं की हकीकत देखी और लाभार्थियों से मिलकर उनका बयान दर्ज किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा से कराए गए तालाब निर्माण और नाला खुदाई की हकीकत देखी।

निरीक्षण के बाद लोकपाल ने खण्ड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय से मिलकर ग्राम पंचायत से सम्बंधित अभिलेख मांगे है। जिससे विकास कार्यों में अनियमितता की विन्दुवार जांच की जा सके। इस संबंध में मनरेगा लेखपाल उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। स्थलीय निरीक्षण में कमियां मिली हैं। बीडीओ जरवल को पत्र भेजकर अभिलेख तलब किए गए है।अभिलेखों से मिलान के बाद जांच रिपोर्ट कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।

पढ़ें-शाहजहांपुर: प्लेटफॉर्म पर लगाया गया मिट्टी के बर्तनों का स्टाल, आकर्षण का केंद्र बनी ये चीजें

संबंधित समाचार