बदायूं: खुलासा.. सगे भाइयों ने की थी बसंत कुमार की हत्या, गिरफ्तार
बदायूं, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव में छह दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी की ओर से युवक के तहेरे भाई और भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जबकि युवक की हत्या उसके सगे भाई ने की थी। जांच के दौरान …
बदायूं, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव में छह दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी की ओर से युवक के तहेरे भाई और भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जबकि युवक की हत्या उसके सगे भाई ने की थी। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है।
गांव तालिबनगर में 10 जुलाई को बसंत कुमार पुत्र लोचन के घर पर जागरण चल रहा था। वह रात लगभग 12 बजे शराब पीकर जगराता में पहुंचे थे। बसंत कुमार की पत्नी सीमा ने उन्हें शराब के नशे में देखा तो कमरे में ले जाकर विरोध किया और चली गईं। इसी दौरान बसंत कुमार के भाई ओमपाल और डालचंद्र कमरे में आ गए। ओमपाल और लोचन राम ने बसंत कुमार को बुरी तरह से पीटा।
मौके पर ही बसंत कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बसंत कुमार का शव अपने तहेरे भाई रामदास के घर के सामने ट्रैक्टर के पीछे डाला था और खुद ही पुलिस को फोन किया था। बसंत कुमार की पत्नी सीमा ने तहरीर देकर रामदास और उनके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना की। जिसमें मृतक बसंत कुमार के सगे भाई ओमपाल और लोचन राम आरोपी निकले हैं। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को बिल्सी रोड स्थित मढ़ी से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बदायूं: पेड़ से टकराई बाइक, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत
