लखनऊ : मेडिकल छात्रा समेत तीन लोगों से हड़पे लाखों रूपये…जानें कैसे बनाया शिकार
लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जालसाज हर-दूसरे दिन लोगों से लाखों रूपये की ठगी उनकी जमा पूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने केजीएमयू की छात्रा समेत तीन लोगों का झांसा देते हुए लाखों की रकम हड़प ली है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों …
लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जालसाज हर-दूसरे दिन लोगों से लाखों रूपये की ठगी उनकी जमा पूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने केजीएमयू की छात्रा समेत तीन लोगों का झांसा देते हुए लाखों की रकम हड़प ली है।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने चौक और विकासनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल यूनिट को जांच भेज दी है।
बता दें कि केजीएमयू के न्यू वीएन गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाली तान्या यादव ने बताया कि जालसाल ने अन्जान नम्बर से कॉल कर कैशबैक ऑफर किया था। ऑफर का लाभ उठाने के लिए जालसाज ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा था।
इसके बाद जालसाज ने छात्रा के खाते से 31 हजार की रकम पार कर दी। वहीं विकासनगर में जालसाजों ने नरेश चंद्र यादव के खाते से बिजली कर्मी बनकर 74 हजार रुपये पार कर दिए। वहीं, विकासनगर निवासी राजेश कुमार पाण्डेय के खाते से 24 हजार रुपये पार कर दिए। इस तरह से जालसाजों ने तीनों लोगों से ठगी कर उनके खाते से सवा लाख रुपये पार कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: पेंशनर्स हो रहे साइबर ठगी का शिकार, रखें इस बात का ख्याल…
