लखनऊ:  रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार..जानें क्या पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एफआईआर से नाम निकालने के नाम पर सैरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा योगेश सिंह ने पीड़ित से 7 हजार रूपये की मांग की थी। रुपये न देने पर दरोगा पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत पर पूरा मामला स्पष्ट किया। शुक्रवार को एंटी …

लखनऊ। एफआईआर से नाम निकालने के नाम पर सैरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा योगेश सिंह ने पीड़ित से 7 हजार रूपये की मांग की थी। रुपये न देने पर दरोगा पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत पर पूरा मामला स्पष्ट किया।

शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को घूस लेते रंगे-हाथ पकड़ा लिया। जब बात पुलिस महकमें में पता चली तो अधिकारियों ने भी जवाब मांगा। हालांकि, पुलिस विभाग की तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान समाने नहीं आया है।

बता दें कि सैरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा योगेश सिंह की शिकायतें बढ़ती जा रही थीं। स्थानीय लोगों की मानें तो दरोगा वर्दी के रौब में आम जनता से बदसलूकी करता था।

इसी बीच एक मुकदमें नामजद विजेंद्र कुमार से दरोगा ने सात हजार रुपये की रिश्वत मांगा ताकि विवेचना में उसका नाम निकाल सके। जब पीड़ित ने असमर्थता जताई तब दरोगा पीड़ित को उस मुकदमें में आरोपी बनाकर जेल भेजने की धमकी देने लगा।

जिसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन से सम्पर्क किया। इसके बाद एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा की गठित टीम ने दरोगा को 7 हजार रुपये की घूस लेते रंगे-हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार