मिर्जापुर: कुएं का दूषित पानी पीने से इस बस्ती में फैला डायरिया, दो बालकों की मौत, सोलह लोगों का चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले के हलिया विकास खंड के कोलहा गांव के हरिजन बस्ती में गुरुवार शाम को डायरिया की चपेट में आने से दस वर्षीय राहुल पुत्र आत्मा राम 11 वर्षीय विनय पुत्र नन्हकउ को उल्टी दस्त शुरू हो गई परिजन आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर उपचार के लिये ले गए जहां शुक्रवार सुबह दोनों बालकों …

मिर्जापुर। जिले के हलिया विकास खंड के कोलहा गांव के हरिजन बस्ती में गुरुवार शाम को डायरिया की चपेट में आने से दस वर्षीय राहुल पुत्र आत्मा राम 11 वर्षीय विनय पुत्र नन्हकउ को उल्टी दस्त शुरू हो गई परिजन आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर उपचार के लिये ले गए जहां शुक्रवार सुबह दोनों बालकों की तबियत बिगड़ते देख परिजन उपचार के लिये ले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौंधा ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दोनों बालकों की घर पर ही मौत हो गई।

गुरुवार रात में ही छह वर्षीया बालिका प्रीति पुत्री राम बाबू तथा राम बाबू की 45 वर्षीया पत्नी चौरासी देवी को उल्टी दस्त शुरू हो गई हालत गंभीर देख परिजन उपचार हेतु सीएचसी लालगंज ले गए। शुक्रवार सुबह हरिजन बस्ती की 70 वर्षीया कैरी देवी 15 वर्षीय संजू पुत्र बृजलाल 19 वर्षीया कुसुम पुत्री बलवंत की हालत गंभीर देख गांव में पहुंचे डिप्टी सीएमओ वी के भारती, डा० वीरेंद्र व जिला संक्रामक सेल की टीम ने डायरिया पीड़ितों को उपचार हेतु एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा भिजवाया।

वहीं डायरिया से पीड़ित 23 वर्षीय शैलेश 25 वर्षीया रीना पत्नी देवदास,18 वर्षीया रन्नो पुत्री मिठाई लाल,15 वर्षीया अंतिमा पुत्री मिठाई लाल,15 वर्षीया मनीता पुत्री राम कृपाल,24 वर्षीय सुनील,18 वर्षीय राजेश,20 वर्षीय रामजानी,20 वर्षीया मीरा पुत्री हीरालाल,16 वर्षीया करीना पुत्री जंगीलाल,15 वर्षीय विकेश पुत्र कन्हैयालाल का घर पर ही स्वास्थ्य टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है।कोलहा गांव के हरिजन बस्ती में कुंए की साफ सफाई नही होने से गंदा पानी पीकर डायरिया की चपेट में आने से दो बालकों जान गंवानी पड़ी।

शुक्रवार सुबह कोलहा गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी सीएमओ को दिया। शुक्रवार दोपहर में कोलहा गांव पहुंचे सीएमओ डा० राजेंद्र प्रसाद ने डायरिया पीड़ित मरीजों का हाल जाना और उनके समुचित उपचार के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल तथा स्वास्थ्य टीम को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बस्ती में स्थित कुएं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को कुंए का पानी पीने से मना किया। बस्ती में लगे हैंडपंप के एक वर्ष से खराब होने के कारण ग्रामीण कुंए का पानी पी रहे थे।

सीएमओ ने हैंडपंप को दुरुस्त कराने के लिए बीडीओ कुलदीप कुमार से बात की।बस्तीवासियों ने सीएमओ को बताया कि गांव में सफाई कर्मी नही आता है। सीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि डायरिया से पीड़ित तीन मरीजों को हालत गंभीर होने पर पीएचसी बरौंधा में भर्ती करवाया गया है।अन्य मरीजों के उपचार में स्वास्थ्य टीम लगी हुई है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि डायरिया पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है पहले से हालत सामान्य है। फार्मासिस्ट अजय कुशवाहा, सीएचओ ज्ञानेन्द्र सिंह, एएनएम सुनीता सरोज,आशा सुशीला देवी आदि उपचार में लगे रहे।

डायरिया पीड़ित दोनों बालकों की मौत से परिजनो में कोहराम

कोलहा गांव के हरिजन बस्ती में डायरिया की चपेट में आए दस वर्षीय राहुल आत्मा राम का इकलौता पुत्र था राहुल से छोटी दो बहनें हैं। मां पूनम देवी का रो रोकर बुरा हाल है राहुल प्राथमिक विद्यालय गूलपुर में कक्षा तीन का छात्र था वहीं 11वर्षीय मृत बालक विनय तीन भाइयों में सबसे छोटा था वह भी प्राथमिक विद्यालय गूलपुर में कक्षा तीन का छात्र था। दोनों बालकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : डायरिया के चार नये मामले आये सामने, एक मरीज में कॉलरा की पुष्टि

संबंधित समाचार