लोकसभा चुनाव में मुस्लिम करेंगे घर वापसी : कांग्रेस
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम घर वापसी कर कांग्रेस के साथ आएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में सपा के सहयोगी दल सुभासपा के भाजपा प्रत्याशी द्राैपदी मुर्मू के समर्थन में जाने को सपा नेतृत्व की कमी बताया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि मुसलमानों को समझना चाहिए …
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम घर वापसी कर कांग्रेस के साथ आएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में सपा के सहयोगी दल सुभासपा के भाजपा प्रत्याशी द्राैपदी मुर्मू के समर्थन में जाने को सपा नेतृत्व की कमी बताया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि मुसलमानों को समझना चाहिए कि उन्होंने जिस सपा गठबंधन को एक तरफा वोट दिया था वह अब पूरी तरह बिखर चुका है।
बस इसकी औपचारिक घोषणा ही बाकी है। इसकी वजह अखिलेश यादव की अपरिपक्वता और घमंड है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव न तो कभी अपनी पार्टी के मुस्लिम नेताओं के बुरे दिनों में उनके साथ खड़े होते हैं और न ही अति पिछड़ी जातियों के अपने गठबंधन के सहयोगियों को ही उचित सम्मान देते हैं।
यह भी पढ़ें:–एक और झटका: संसद में अब धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर भी रोक ! कांग्रेस बोली- D(h)arna मना है
