UK PM Race : ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते बोरिस जॉनसन, बोले- किसी का भी समर्थन करें, लेकिन ऋषि को सपोर्ट न करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन।  भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक को बतौर प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते। खबर है कि बोरिस जॉनसन सुनक को छोड़कर किसी भी दूसरे उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार हैं। उनकी तरफ से दूसरे …

लंदन।  भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक को बतौर प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते। खबर है कि बोरिस जॉनसन सुनक को छोड़कर किसी भी दूसरे उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार हैं। उनकी तरफ से दूसरे उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि किसी भी कीमत पर सुनक का समर्थन ना करें। अब बोरिस के इस रुख को लेकर कहा जा रहा है कि वे अपनी सत्ता जाने के पीछे ऋषि को ही मुख्य कारण मान रहे हैं।

बोरिस जॉनसन का मानना है कि पिछले कुछ महीनों से ऋषि उन्हें सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में थे। ऋषि की वजह से ही उनको प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि बोरिस जॉनसन, साजिद जावेद को सत्ता गंवाने के लिए जिम्मेदार नहीं मानते।

पीएम की रेस में ऋषि सुनक की जगह पक्की
इसी बीच नए प्रधानमंत्री की दौड़ में अपनी कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों के समर्थन के बाद भारतवंशी ऋषि सुनक की टॉप-दो में जगह लगभग पक्की हो गई है। शुक्रवार को सुनक समेत टॉम टुजेंट, पेनी मॉरडन्ट, केमी बडेनोच और लिज ट्रस के बीच टेलीविजन डिबेट हुई। इसमें भी सुनक का पलड़ा भारी रहा।

ये भी पढ़ें : Britain PM: ऋषि सुनक को टक्कर देने वाले उम्मीदवार के चयन के लिए जोर-आजमाइश तेज

संबंधित समाचार