आजमगढ़: सूरज की हुई मोमिन खातून, धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ से एक खबर सामने आ रही है। जहां युगल का प्रेम परवान पर चढ़ा। आजमगढ़ की अनोखी प्रेम कहानी जो अपने प्यार के लिए धर्म, जाति, संप्रदा से परे हो गई है। जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली। प्रेमिका का नाम मोमिन खातून …
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ से एक खबर सामने आ रही है। जहां युगल का प्रेम परवान पर चढ़ा। आजमगढ़ की अनोखी प्रेम कहानी जो अपने प्यार के लिए धर्म, जाति, संप्रदा से परे हो गई है। जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली। प्रेमिका का नाम मोमिन खातून है, जबकि हिंदू लड़के का नाम सूरज है। इन प्रेमी युगल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्यार को लेकर इतिहास गवाह है कि जब प्यार परवाने पर चढ़ता हैं तो सब से लड़कर अपने प्यार को पा लेता है। प्यार में दीवानें लोग साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। ऐसे ही एक मोहब्बत का गवाह बना है यूपी का आजमगढ़ जिला, जहां दो साल से प्यार कर रहे एक प्रेमी जोड़े ने मजहब की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को एक मुक्कमल अंजाम तक पहुंचाया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। लड़की का नाम मोमिन खातून है जो मुस्लिम समाज से आती है, जबकि लड़का सूरज हिंदु धर्म से आता है।
बता दें कि 2 साल पहले आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव में रहने वाले सूरज को हैदरपुर खास गांव की मोमिन खातून नाम की एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया। दो साल में ये दोनों लगातार मिलते रहे। धर्म दोनों के शादी के बीच की सबसे बड़ी बाधा थी। धर्म को लेकर काभी विवाद के बाद सूरज और मोमिन ने 13 जुलाई को अतरौलिया के सम्मो माता मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली।
बता दें कि प्रमी युगल की शादी के पहले मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपना लिया था। इस शादी में मोमिन लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही थीं, जबकि सूरज भी कुछ इसी तरह का शर्ट पहने दिखते हैं। जिसके बाद दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार एक -दूसरे को वरमाला डाली और शादी में एक-दूसरे के लिए कसमें खाकर शादी के बंधन में बंध गए। शादी में प्रमी जोडें को परिजन भी शामील रहें और दोनों को खुशमय जीवन जीने का आर्शीवाद दिया गया।
आपको बता दें प्रेमी के घर वालों को इस प्यार से कोई एतराज नहीं था, जबकि लड़की के घरवालों को धर्म के कारण ऐतराज था प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी और उसके परिजनों पर दबाव भी बनाया कि वे इस्लाम धर्म को अपनाकर शादी कर लें, मगर लड़की इस बात को लेकर अडिग थी कि वह खुद हिंदू धर्म अपना कर प्रेमी सूरज से शादी करेगी।
बताया जा रहा हैं कि धर्म परिर्तन करके शादी करने के कारण कई मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज नजर आ रहें जिस कारण दोनों को जान-मार का भी खतरा हैं। इस शादी के बाद मुस्लिम लड़की मोमिन और हिंदू युवक सूरज को एक विशेष समुदाय संगठन से खतरा बताया जा रहा है।
मगर इस विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री गौरव सिंह ने इस प्रेमी जोड़े की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। प्रेमी जोड़े को खतरे की बात सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर नव दंपति को सुरक्षा दिलाने की बात की है।
पढ़ें-लव जिहाद: हिंदू बनकर लड़की से की दोस्ती, अगवा कर किया निकाह, जानें फिर क्या हुआ
