Birthday Special: पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, आज हैं बॉलीवुड की Highest Paid एक्ट्रेस, जानें Katrina Kaif का फिल्मी सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की शांत और अपने काम को लेकर बेहद सीरियस एक्ट्रेस मानी जाती हैं कैटरीना कैफ। एक्ट्रेस आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 16 जुलाई 1983 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ हैं। आज उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है। View this post on Instagram A post shared …

मुंबई। बॉलीवुड की शांत और अपने काम को लेकर बेहद सीरियस एक्ट्रेस मानी जाती हैं कैटरीना कैफ। एक्ट्रेस आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 16 जुलाई 1983 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ हैं। आज उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है।

मालदीव में हबी विक्की के साथ मना रही बर्थडे

बॉलीवुड का हर मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उनके साथ काम करना चाहता है। एक्ट्रेस का नाम सलमान खान और रणबीर कपूर से जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने शादी एक्टर विक्की कौशल से की। कैटरीना अपना बर्थडे हबी विक्की के साथ मालदीव में मना रही हैं।

कैटरीना ने 14 साल की उम्र में पहली बार मॉडलिंग किया। मॉडलिंग की दुनिया के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया और अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना लिया।

10-11 करोड़ रुपए फीस लेती हैं कटरीना

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। वहीं अब ख़बरों की माने तो कैटरीना एक फिल्म के लिए 10-11 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। साल 2021 में आई रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस करीब 224 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्मों के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं।

फिल्म ‘बूम’ से रखा था बॉलीवुड में कदम

कैटरीना की पहली फिल्म ‘बूम’ कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म की वजह से राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘सरकार’ में उन्हें छोटा सा रोल दिया। इस रोल में फैंस ने कैटरीना को काफी पसंद किया। फिर सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में काम किया। इस फिल्म की सक्सेस के बाद तो एक्ट्रेस बॉलीवुड में छाह गईं। और आज उन्हें किसी भी पहचान की ज़रूरत नहीं है।

एक्टिंग के साथ-साथ कैटरीना फिटनेस फ्रिक भी हैं, वो घंटों अपने फिगर को मेंटेन रखते के लिए पसीना बहाती हैं।

एक्ट्रेस में टाइम के साथ काफी मैच्योरिटी आई है।

आठ भाई-बहनों वाले परिवार से बीलॉन्ग रखने वाली कैटरीना अपने मां के बेहद करीब हैं। वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना फिल्म ‘फोन भूत’ अक्टूबर में रिलीज होने वाली हैं।

पढ़ें-फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, गाने में रणबीर का रौबिला अंदाज आया सामने

संबंधित समाचार