T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 16 टीमों के नाम फाइनल, जिम्बाब्वे-नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने वाली सभी 16 टीमों टीमों का फैसला हो गया है। नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने भी क्वालिफायर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत सहित आठ टीमें सीधे सुपर-12 में खेलेंगी, जबकि आठ टीमों …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने वाली सभी 16 टीमों टीमों का फैसला हो गया है। नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने भी क्वालिफायर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत सहित आठ टीमें सीधे सुपर-12 में खेलेंगी, जबकि आठ टीमों में चार टीमें पहले राउंड के बाद सुपर-12 में पहुंचेंगी।
जिम्बाब्वे में खेले जा रहे क्वॉलिफायर बी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे ने पापुआ न्यू गिनी और दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने USA को हरा दिया। अब ये दोनों टीमें क्वालिफायर-बी के फाइनल में आमने-सामने होंगी। इसके साथ ही जिम्बाब्वे और नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी की है।
16 अक्टूबर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 स्टेज से पहले राउंड-एख के मुकाबले होंगे। राउंड-एख में कुल आठ भाग ले रही हैं। इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप से टॉप-दो टीमें सुपर-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक किया जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
टी20 वर्ल्ड कप की सभी 16 टीमें
सुपर-12: ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड.
राउंड-1: वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, नामीबिया, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड
ये भी पढ़ें : World Athletics Championships : मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने
