हरदोई: अधेड़ ने आत्महत्या करने से पहले लिखा सुसाइड नोट, कहा- ‘महाकाल ने बुलाया है’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। श्रावणमास में अधेड़ ने ‘सावन का महीना, महाकाल के यहां जाना चाहिए, महाकाल बुला रहें हैं’ कहते हुए ड्रिल मशीन से अपनी गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली। इससे पहले लिखे गए सुसाइड नोट में इस तरह की बातों का ज़िक्र किया गया है। कोतवाली शहर के हरीपुरवा में इस तरह की गई आत्महत्या …

हरदोई। श्रावणमास में अधेड़ ने ‘सावन का महीना, महाकाल के यहां जाना चाहिए, महाकाल बुला रहें हैं’ कहते हुए ड्रिल मशीन से अपनी गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली। इससे पहले लिखे गए सुसाइड नोट में इस तरह की बातों का ज़िक्र किया गया है। कोतवाली शहर के हरीपुरवा में इस तरह की गई आत्महत्या लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। पुलिस इस सारे मामले की छानबीन कर रही है।

बताते हैं कि कोतवाली शहर के हरीपुरवा निवासी 50 साल संजय द्विवेदी ने अपने घर के अंदर ड्रिल मशीन से अपनी गर्दन काट ली इसका पता होते ही इलाके में अफरा तफरी मुझको दो संजय द्विवेदी की एक घर की तरफ दौड़ पड़े। घर के अंदर देखा गया, जहां एक सुसाइड नोट पाया गया।

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘सावन का महीना, महाकाल के यहां जाना वह बुला रहें हैं, मृत्यु में किसी का भी हाथ नहीं है और परिवार वाले बेगुनाह है,आशा करते हैं कि सभी समझदार है, हो सकें तो माफ करना, जय-जय श्री महाकाल की जय’ इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।

जिस किसी ने सुना, वही नंगे पांव दौड़ पड़ा। सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

पढ़ें-उन्नाव: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार