अफगानिस्तान : सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है और 11 अन्य घायल हो गए है। यातायात पुलिस विभाग के प्रमुख कारी नजीरुल्लाह आबिदी ने यह जानकारी दी। आबिदी ने बताया, यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब काबुल जा रही …

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है और 11 अन्य घायल हो गए है। यातायात पुलिस विभाग के प्रमुख कारी नजीरुल्लाह आबिदी ने यह जानकारी दी।

आबिदी ने बताया, यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब काबुल जा रही एक बस बगलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित आठ की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुल-ए-खुमरी के एक अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है, जो घटना के बाद मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

अमेरिका में कम से कम 20 वाहनों के आपस में टकराने से पांच लोगों की मौत
अमेरिका में मोंटाना राज्य के इंटरस्टेट 90 पर शुक्रवार शाम को कम से कम 20 वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी है। प्राधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। गर्वनर ग्रेग गियाफोर्ते ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हार्डिन के समीप बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरों से बहुत दुखी हूं। कृपया मेरे साथ पीड़ितों और उनके प्रियजनों के लिए दुआ कीजिए। हम प्रथम बचावकर्ताओं की उनकी सेवा के लिए आभारी हैं।’ समाचार चैनल ‘केटीवीए’ की खबरों के अनुसार, यह हादसा हार्डिन से पांच किलोमीटर दूर पश्चिम में हुआ। मोंटाना राजमार्ग गश्ती दल के सर्जेंट जे नेल्सन ने ‘एमटीएन’ न्यूज को बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली और प्रथम बचावकर्ता 90 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : मेक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 14 लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार