बहराइच: सफाई और जलभराव की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका परिषद पर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के कई मोहल्ले के लोग शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंच गए। सभी ने नगर पालिका मुर्दाबाद और हाजी रेहान मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। ऑफिस में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अपनी समस्या बताते हुए निदान की मांग की। एक तरफ अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा अपनी …

बहराइच। शहर के कई मोहल्ले के लोग शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंच गए। सभी ने नगर पालिका मुर्दाबाद और हाजी रेहान मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। ऑफिस में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अपनी समस्या बताते हुए निदान की मांग की। एक तरफ अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा अपनी पत्नी अर्चना मिश्रा के हुजूरपुर विद्यालय में सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कार्य करवा रहे हैं तो शहर के लोग सफाई और जलभराव के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

शनिवार को शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा, चांदमारी, माधवरेती, घसियारीपुरा और नौवागढ़ी के लोग पहुंचे। सभी ने नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं नगर पालिका और हाजी रेहान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं। सभी का कहना है कि कई दिनों से वह सभी अधिशाषी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को शिकायती पत्र दे रही हैं।

लेकिन अध्यक्ष नगर पालिका में बैठती नहीं हैं और अधिशासी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अध्यक्ष के पति हाजी रेहान कुछ लोगों की ही सुनवाई कर रहे हैं। ऐसे में सभी ने मजबूरी में आंदोलन का सहारा लिया है। आंदोलन कर रहे महिलाओं को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। यहां भी सभी ने फोटो दिखाकर समस्या से अवगत कराया। ईओ ने जल्द ही समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: ड्रेनेज प्लान – जलभराव रोकने को खर्च होंगे 14 सौ करोड़

संबंधित समाचार