बरेली: बहनों को डाक विभाग की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन पर 15 रुपये में देश में किसी भी हिस्से में भेजें राखी
बरेली, अमृत विचार। भाई-बहन के असीम प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन बाकी रह गये है। बतादें कि सावन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह भाई-बहन का दिन है और इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी लंबी …
बरेली, अमृत विचार। भाई-बहन के असीम प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन बाकी रह गये है। बतादें कि सावन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह भाई-बहन का दिन है और इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बाजार में रंग-बिरगी आकर्षक राखियोंं की बिक्री होने लगी है। भाई-बहन के स्नेह को समर्पित इस त्यौहार का बहनें बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है।
हमेशा कोशिश करती है कि किसी भी हालत में भाई की कलाई सूनी नहीं रहे, इसके लिए कही का भी वह लंबा फासला तय करती है तो कभी अपने प्यार और आर्शीवाद को लिफाफे में बंद कर डाक के द्वारा अपने भाई के पास पहुंचाती है। भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में डाक विभाग ने बहनों को इस बार फिर बड़ी सौगात दी है।
अब मात्र 15 रूपये में साधारण डाक से कोई भी बहन देश के किसी भी कोने में राखी भेज सकती है,इसके लिए डाक विभाग द्वारा राखी भेजने के लिए रक्षाबंधन स्पेश प्लास्टिक लेमिनेटेड लिफाफा की बिक्री शुरू की है। अब रास्ते में राखियां खराब नहीं होगी। लिफाफा १५ रूपये में रक्षाबंधन स्पेशल लिफाफा के रूप में उपलब्ध है। इसमें 20 ग्राम तक की राखी भेजी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- बरेली में लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस
