अयोध्या: सावन लगते ही फलों की कीमतों में इजाफा, फलाहार बिगाड़ देगा बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार से पहले ही फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। आम, सेब, केला व अंगूर के बढ़े दामों की वजह से फलाहार करना भी मुश्किल दिख रहा है। अब तो फलों के शौकीनों ने भी खरीदारी से हाथ खींचना शुरू कर दिया है। फलों के दामों में आई तेजी …

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार से पहले ही फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। आम, सेब, केला व अंगूर के बढ़े दामों की वजह से फलाहार करना भी मुश्किल दिख रहा है। अब तो फलों के शौकीनों ने भी खरीदारी से हाथ खींचना शुरू कर दिया है। फलों के दामों में आई तेजी के पीछे कम आवक माना जा रही है। आम के थोक कारोबारी अनीश ने बताया कि दशहरी आम का मौसम खत्म हो गया है। अब चौसा आम आ रहा है।

थोक मंडी में आम 50 से 60 रुपए प्रति किलो है, जबकि फुटकर में 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। इधर, सेब और अंगूर की कीमत में दो गुना बढ़ोत्तरी हुई है। एक माह में यह कीमतें बढ़ी है। आम भी खत्म होने की ओर है।V इसलिए अब लोग सेब, अंगूर, केला आदि फलों को खरीद रहे हैं। जो सेब एक माह पहले तक 130 रुपए किलो तक बिक रहा था उसकी कीमत 250 रुपए तक पहुंच गई है।

अंगूर 150 रुपये के ऊपर

एक माह पहले जो अंगूर 70 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा था वह अब 160 रुपए पहुंच गया है। अनार, केला आदि के दाम भी बढ़े हुए हैं। फल दुकानदारों ने बताया फल थोक मंडियों में कम मात्रा में पहुंच रहा है। सेब पहले 130 रुपये किलो था अब 250 में है। अनार 80 से 120 रुपये किलो पहुंच गया है। मौसमी 50 से 60, केला 45 से 60 रुपये दर्जन हो गया है। पपीता 40 से 60 और नाशपाती 70 से 75 रुपये किलो हो गई है।

पढ़ें-अयेध्या: लुलु मॉल में नमाज हो सकती है तो ज्ञानवापी में जलाभिषेक क्यों नहीं- महंत राजू दास

संबंधित समाचार