बरेली: अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद पर बोले मेयर, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के जनकपुरी में पिछले दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद में आज मेयर डॉ उमेश गौतम ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पक्ष रखते हुए इस पूरे मामले में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। डॉ उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के जनकपुरी में पिछले दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद में आज मेयर डॉ उमेश गौतम ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पक्ष रखते हुए इस पूरे मामले में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। डॉ उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिस थाने में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है थाने की पुलिस को पहले ही सूचना दे दी जाती, जिससे कोई विवाद ना हो।

उन्होंने कहा सावन के पहले दिन ही चिकन बिरयानी की दुकान को बंद कराने को लेकर पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। सूचना मिलने पर अतिक्रमण के अधिकारी दस्ता लेकर जनकपुरी पहुंचे तो चिकन बिरयानी की दुकान खुली हुई थी। वहीं अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में पूरा विवाद हुआ है। जबकि अतिक्रमण तोड़कर नगर निगम की टीम वापस आ चुकी थी इसके बाद ही विवाद हुआ।

उन्होंने आगे कहा अगर नगर निगम की मौजूदगी में विवाद होता तो सवाल और थे लेकिन स्थिति को भांपने के बाद भी प्रेम नगर पुलिस ने समय पर एक्शन नहीं लिया, जिससे जनकपुरी में विवाद खड़ा हो गया। इसलिए पुलिस प्रशासन ने प्रेम नगर थाना पुलिस पर कार्रवाई की है। वहीं डॉ उमेश गौतम ने बताया कि जब अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले ही इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी थी, तो समय पर चीता मोबाइल या पुलिस को क्यों नहीं भेजा गया। अगर समय रहते चीता मोबाइल के सिपाही भी मौके पर होते तो यह विवाद इतना ना बिगड़ता।

साथ ही उन्होंने कहा हर बार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विवाद खड़ा होता है। इसीलिए इस बार भी अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो रिटायर्ड कर्नल और फौजियों की कमांडो टीम को मौके पर भेजा गया था। जिससे कि किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन ना हो सके। इसके बावजूद जब अतिक्रमण तोड़कर टीम लौटकर आ चुकी थी इसके कुछ समय बाद विवाद हुआ था जिसकी जानकारी पुलिस को थी।

उन्होंने आगे कहा नगर निगम की ओर से कुछ दिन बाद फिर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। जिन स्थानों पर अतिक्रमण अभियान चलाकर नाले पर से चबूतरे तोड़े जा चुके हैं या अतिक्रमण हटाया जा चुका है इनकी भी जांच की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर नोटिस जारी करके जुर्माना भी लगाया जाएगा। बता दें मेयर उमेश गौतम ने तमाम अधिकारियों के साथ बैठक कर इसी मुद्दे पर दिशा निर्देश दिए और अभियान को चलाने के लिए रूपरेखा बनाई।

ये भी पढ़ें- बरेली: बहनों को डाक विभाग की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन पर 15 रुपये में देश में किसी भी हिस्से में भेजें राखी

 

 

संबंधित समाचार