वाराणसी : ग्राम पंचायतों के 134 रिक्त पदों पर इस दिन होगी वोटिंग, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिसके अनुसार नामांकन पत्र बीस जुलाई को दाखिल होंगे। बताते चलें कि जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के 134 पद रिक्त हैं। नामांकन पत्र तय तिथि को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह दस …

वाराणसी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिसके अनुसार नामांकन पत्र बीस जुलाई को दाखिल होंगे। बताते चलें कि जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के 134 पद रिक्त हैं। नामांकन पत्र तय तिथि को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह दस से शाम चार बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक 21 जुलाई को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया के अगले दिन यानी 22 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर तीन बजे से पूर्व किया जा सकेगा। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। मतदान चार अगस्त को सुबह सात बजे शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। वोटों की गिनती पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण राजनीति में राजनीतिक परिवेश गर्म होना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें –बरेली: 4 अगस्त को होंगे प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव, 51 पदों के लिए पड़ेंगे वोट

संबंधित समाचार