बुलंदशहर : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, परिवार को दी हत्या की धमकी
बुलंदशहर, अमृत विचार। एक युवक ने अपनी रिश्तेदार के साथ शादी का झांसा देकर पहले तो दुष्कर्म किया। फिर शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता और उसकी मां को हत्या करने की धमकी दी है। नगर पुलिस ने आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात की …
बुलंदशहर, अमृत विचार। एक युवक ने अपनी रिश्तेदार के साथ शादी का झांसा देकर पहले तो दुष्कर्म किया। फिर शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता और उसकी मां को हत्या करने की धमकी दी है। नगर पुलिस ने आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती की बड़ी बहन की शादी गाजियाबाद के थाना नंदीग्राम आश्रम के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि बड़ी बहन के देवर से युवती की जान-पहचान हो गई। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।
आरोपी युवक ने युवती को कई बार अलग-अलग जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी युवक और उसके परिजनों से संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके तीन परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : लुलु मॉल के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पर नमाज अदा करने का वीडियो वायरल
