सुल्तानपुर: वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर। मई से वेतन न मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर सीपी पाठक को सौंपा। धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जनपद के समस्त शिक्षकों …
सुल्तानपुर। मई से वेतन न मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर सीपी पाठक को सौंपा। धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जनपद के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मई और जून का वेतन अकारण रोका गया है।
जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया से आए नवागंतुक शिक्षकों के अवशेष वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनीयमितिकरण समेत 16 सूत्री मांगें लंबित है। कहा कि निशुल्क चिकित्सा सुविधा, बंद पड़े सामूहिक बीमा को लागू किया जाना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक नेता राज नारायण उपाध्याय ने शिक्षकों का संघर्षाे के प्रति तत्पर न होना शिक्षक समाज के लिए घातक बताया।
उपाध्यक्ष श्याम बहादुर दीक्षित, दुर्गा शंकर उपाध्याय, चंद्र मोहन उपाध्याय, रूद्र भान सिंह, मीडिया प्रभारी अमिताभ द्विवेदी समेत अन्य ने संबोधित किया। संचालन कोषाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। मौके पर रमेश चंद्र तिवारी, चंद्र देव दूबे, जितेंद्र कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी, अनंत नारायण मिश्र, सफीक अहमद, विजय प्रकाश मिश्र, अशोक पांडेय व अन्य रहे। धरने के अंत तक शिक्षा विभाग के कोई अधिकारी उपलब्ध न होने के कारण उप जिलाधिकारी सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्री और जिला स्तरीय 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : खाद्य एवं रसद विभाग कार्यालय पर पूरे प्रदेश से धरना देने पहुंचे मार्केटिंग इंस्पेक्टर
