अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से अधिकारियों को देते थे धमकी…जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र में किराए के मकान में अवैध मिनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले दो बदमाशों को एटीएफ ने गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई हिमांचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू की सूचना पर की गई। बता दें कि इंटरनेशनल कॉल्स को मिनी टेलीफोन एक्सचेंज की मदद बदमाश अधिकारियों से सम्पर्क करते। फिर …

लखनऊ : राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र में किराए के मकान में अवैध मिनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले दो बदमाशों को एटीएफ ने गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई हिमांचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू की सूचना पर की गई। बता दें कि इंटरनेशनल कॉल्स को मिनी टेलीफोन एक्सचेंज की मदद बदमाश अधिकारियों से सम्पर्क करते। फिर वह अधिकारियों को धमकाते थे।

बता दें कि एटीएस ने मदेयगंज थानाक्षेत्र के खदरा निवासी मोहम्मद जाबिर और अब्दुल शाहनवाज को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से पकड़ा है। आरोप है कि यह लोग इंटरनेशनल कॉल्स को मिनी टेलीफोन एक्सजेंच की मदद से लोलक कॉल में तब्दील कर अफसरों से सम्पर्क करते। फिर उन्हें काम करने पर धमकाते थे।

एटीएस को अवैध एक्सचेंज से प्री- प्री-एक्टिवेटेड सिम (फर्जी नाम-पते पर), मॉडम, राऊटर, मोबाइल, टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका गैंग मुम्बई से संचालित होता है।

इस पर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने जांच की तो पता चला इंटरनेशल कॉल्स को सिम बॉक्स व राउटर की मदद से लोकल कॉल्स में रूट किया जा रहा है। फिलहाल एटीएस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह भी  पढ़ें- महाराष्ट्र में एटीएस ने संदिग्ध आतंकवादी इनामुल को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज