मथुरा: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 289 शिकायतें, 18 का हुआ निस्तारण
मथुरा, अमृत विचार। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुए। जिले की पांचों तहसील में 289 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से केवल 18 का ही अधिकारी निस्तारण कर सकें। बाकी शिकायतों के निस्तारण को अधीनस्थों को निर्देशित किया। छाता तहसील के सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी …
मथुरा, अमृत विचार। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुए। जिले की पांचों तहसील में 289 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से केवल 18 का ही अधिकारी निस्तारण कर सकें। बाकी शिकायतों के निस्तारण को अधीनस्थों को निर्देशित किया। छाता तहसील के सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान 105 शिकायतें आई इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम एवं एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए। यहां डीएफओ रजनीकान्त मित्तल, उप जिलाधिकारी छाता स्वेता, सीएमओ डा. अजय कुमार वर्मा, तहसीलदार विवेकशील आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर मांट तहसील में उप जिलाधिकारी इन्द्र नन्दन सिंह की अध्यक्षता में 48 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर आयुक्त प्रशासन आगरा व उप जिलाधिकारी सदर/ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर की अध्यक्षता में 53 शिकायत प्राप्त हुई। इसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। महावन तहसील में उप जिलाधिकारी निकेत वर्मा के समक्ष 60 शिकायतें आई। इसमें से चार का निस्तारण किया गया।। गोवर्धन तहसील में 23 शिकायतों में से तीन का निस्तारण हुआ।
ये भी पढ़ें- चार अगस्त को होंगे मथुरा में चुनाव, निर्वाचन की प्रक्रिया हुई शुरू
