मुरादाबाद : तुम्हारी शादी मेरे साथ नहीं हुई तो बर्बाद कर दूंगा पूरा परिवार
मुरादाबाद,अमृत विचार। तुम्हारी शादी यदि मेरे साथ नहीं हुई, तो पूरा परिवार बर्बार कर दूंगा…। जुनून व प्रतिशोध से भरे यह तीखे शब्द उस सिरफिरे युवक के हैं, जो दूसरे की बीवी हथियाने के एकतरफा खेल में उलझा है। सिरफिरे आशिक की करतूतों का भंडाफोड़ होने के बाद गलशहीद पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। तुम्हारी शादी यदि मेरे साथ नहीं हुई, तो पूरा परिवार बर्बार कर दूंगा…। जुनून व प्रतिशोध से भरे यह तीखे शब्द उस सिरफिरे युवक के हैं, जो दूसरे की बीवी हथियाने के एकतरफा खेल में उलझा है। सिरफिरे आशिक की करतूतों का भंडाफोड़ होने के बाद गलशहीद पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी के खिलाफ धमकी व छेड़छाड़ करने के आरोप में अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक का सुराग नहीं मिला है।
गलशहीद थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह तीन बेटियों की मां है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। वह जहां सपरिवार निवास करती है, उसके ठीक बगल में रोडवेज के समीप ठेले पर दाल बेचने वाले एक व्यवसायी का घर है। व्यवसायी के घर में उसके सहयोगी व कारिंदे निवास करते हैं। उनमें से दो राजू सैनी व संजय सैनी महिला की बेटियों पर गंदी नजर रखते थे। दोनों युवकों ने उसकी बेटियों को इस कदर परेशान किया कि बड़ी पुत्री का विवाह दंपती को विपरीत परिस्थिति में करना पड़ा।
बहरहाल चंद माह पहले बड़ी बेटी ससुराल चली गई। इस बीच राजू ने दामाद का मोबाइल नंबर हथिया लिया। 18 जून को उसने दामाद के मोबाइल फोन पर मैसेज किया। अश्लील व अशोभनीय मैसेज के जरिए राजू ने कहा कि यदि तुम्हारी शादी मेरे साथ नहीं हुई तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। तुम्हारे परिवार को बर्बाद करने के बाद ही चैन की सांस लूंगा। मैसेज से भड़के दामाद ने पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दी। तब बड़ी बेटी ने आपबीती मां से कही। महिला के मुताबिक आरोपी युवक अब उसकी नाबालिग बेटी को भी परेशान करते हैं। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गँभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पश्चिम यूपी में नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
