हरदोई : आंगन में थूकने पर जमकर चलीं लाठियां, एक की मौत, दर्जन भर घायल
हरदोई, अमृत विचार । दो पड़ोसियों में घर के आंगन में थूकने पर जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस घमासान में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। थाना शहर क्षेत्र के ग्राम बहलौली के अमर सिंह ने बताया कि घर की छत पर बच्चे धीरज रूप सिंह निरंकार …
हरदोई, अमृत विचार । दो पड़ोसियों में घर के आंगन में थूकने पर जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस घमासान में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए।
थाना शहर क्षेत्र के ग्राम बहलौली के अमर सिंह ने बताया कि घर की छत पर बच्चे धीरज रूप सिंह निरंकार आदि लेटे हुए थे रूपसिंह में पड़ोस में रहने वाले अरुण के घर के आंगन में थूक दिया। जिसको लेकर विवाद हो गया अरुण और उनके परिवार के लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक पत्थर और लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें रूपवती, धीरज, रूप सिंह, लक्ष्मी, निरंकार और वह घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के अरुण सिंह ने बताया कि बेटी जूली घर के बाहर खड़ी थी। अमर सिंह के परिवार के रूप सिंह धीरज और निरंकार ने बेटी को पकड़ भी खींच लिया विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और एक पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उनके पक्ष के आकाश, अरुण, रोली, जूली, लालू, रत्ना और वह घायल हो गए। उपचार के दौरान अमर सिंह ने देर शाम जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें –संभल: बिलखती रही मासूम, पुलिस ई-रिक्शा समेत पिता को ले गई कोतवाली
