बाराबंकी : अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो रही जनता, व्यापार भी हुआ चौपट
बाराबंकी, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों का जीना मुहाल हो गया है । कहीं -कहीं तो 24 घंटे में 24 से अधिक बार ट्रिपिंग हो रही है । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली कटौती की स्थिति बद से बद्तर …
बाराबंकी, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों का जीना मुहाल हो गया है । कहीं -कहीं तो 24 घंटे में 24 से अधिक बार ट्रिपिंग हो रही है । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली कटौती की स्थिति बद से बद्तर हो गई है । अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। पंखे नहीं चलने से गर्मी में पसीना तो रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जा रहा है।
बिजली गुल होने से वेल्डिग, आरा मशीन, फर्नीचर के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। हर दिन हजारों रुपये का डीजल जलाकर दुकानदार अपने आवश्यक कार्य निपटा रहे हैं। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी जल्द ही अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलने का आश्वासन महीने भर पहले से ही दे रहें हैं । लेकिन धरातल पर बिजली कटौती की स्थितियां सुधरने का नाम ही नहीं ले रही । रामसनेही घाट, हैदरगढ़ ,बदोसराय , सिरौलीगौसपुर और फतेहपुर सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को भी 8 से 10 घंटे की कटौती जारी रही ।
यह भी पढ़ें –जेपी नड्डा ने किया एलान, जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
