लखनऊ : खूनी मांझे ने अधेड़ का कटा हाथ…जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लालकुआं क्षेत्र में बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे एक अधेड़ का चायनीज मांझा से हाथ कट गया। बता दें कि पीड़ित ने बच्चे को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया। खूनी मांझे से बच्चे की गर्दन तो बच गई लेकिन अधेड़ का हाथ लहुलुहान हो गया। इसके बाद लोगों ने उसका …

लखनऊ। लालकुआं क्षेत्र में बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे एक अधेड़ का चायनीज मांझा से हाथ कट गया। बता दें कि पीड़ित ने बच्चे को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया। खूनी मांझे से बच्चे की गर्दन तो बच गई लेकिन अधेड़ का हाथ लहुलुहान हो गया। इसके बाद लोगों ने उसका उपचार कराया।

हालांकि, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा है। बावजूद इसके मांझे की ब्रिकी पर रोकथाम नहीं लग पा रही है।

बता दें कि बाजारखाला थानाक्षेत्र के मोतीझील कॉलोनी निवासी सुनील शुक्ला शनिवार को बेटे दक्ष को स्कूल छोडऩे के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में लालकुआं के पास चाइनीज मांझा उनके बेटे दक्ष शुक्ला की गर्दन के पास से गुजरता देख सुनल ने अपना हाथ आगे कर दिया।

जिससे उनका हाथ कट गया। किसी प्रकार वह निजी हास्पिटल पहुंचे और अपना इलाज करवाया। सुनील बाजारखाला में पूड़ी की दुकान लगाते है। सुनील का कहना है कि इसकी उन्होंने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: चाइनीज मांझा रोज काट रहा गर्दन, अब व्यापारी चपेट में आया

संबंधित समाचार