शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर/खुटार, अमृत विचार। पुवायां मार्ग पर गांव रुजहा कलां के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी …
शाहजहांपुर/खुटार, अमृत विचार। पुवायां मार्ग पर गांव रुजहा कलां के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मुड़ा निजाम निवासी शिवसागर कटियार शनिवार शाम करीब चार बजे खुटार की साप्ताहिक नखासा बाजार बाइक लेकर आ रहे थे। खुटार पुवायां हाइवे पर गांव रुजहा कलां के पास कुछ दूर पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शिव सागर कटियार की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद जानकारी पाकर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी गुड़िया रानी, पुत्र दीपक, शिवम, पुत्री रानी का रो रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: प्लेटफॉर्म पर लगाया गया मिट्टी के बर्तनों का स्टाल, आकर्षण का केंद्र बनी ये चीजें
